लखीमपुर खीरी हिंसा में मृत किसान के परिवार का अंतिम संस्कार से इन्कार, मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट - ripe news

Vishal Dubey
0

लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद किसान नेताओं तथा शासन-प्रशासन के बीच वार्ता और समझौते के बाद भी अभी वहां माहौल में शांति नहीं है। उपद्रव में मारे गए एक किसान के परिवार के लोग अभी अंतिम संस्कार करने पर राजी नहीं हैं। वह लोग मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांग रहे हैं।

एक किसान 19 वर्ष के लवप्रीत के घर के लोग अभी भी घर में ताबूत में उसका शव रखे हैं। लवप्रीत के परिवार ने ऑटोप्सी रिपोर्ट और आशीष मिश्रा के खिलाफ हुई एफआईआर की कॉपी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। लवप्रीत के पिता ने कहा कि मेरा बेटा कार के नीचे कुचला गया। इसके लिए जिम्मेदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लखीमपुर जिला प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। लवप्रीत की दो बहनों ने बताया कि लवप्रीत यह कहते हुए घर से निकला था कि वह अच्छे काम के लिए बाहर जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top