वाराणसी में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमकीन व राजमा जब्त, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने गठित किया चार सचल दल- ripe news

Vishal Dubey
0

आगामी दीपावली पर्व पर समस्त मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण के साथ सात जगहों पर छापामारी की। इसके साथ ही राजमा व नमकीन जब्त किए गए।

डोमरी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए रख गया राजमा की निम्न गुणवत्ता, रंगे होने के संदेह व मिथ्याछाप पाए जाने पर कुल दो नमूने लिए गए। उसके उपरांत 10 लाख 92,240 रुपये के कुल 3926 किग्रा राजमा जब्त कर दिया गया। इसके साथ ही सुल्तानपुर रामनगर स्थित नमकीन विनिर्माण इकाई से विक्रय के लिए रखे नमकीन की निम्न गुणवत्ता व मिथ्याछाप मिलने पर नमूना लिया गया। साथ ही 83720 रुपये के कुल 478.4 किग्रा नमकीन जब्त किया गया।
अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर से चले अभियान में अब तक कुल 55 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 25 छापामार कार्यवाही में कुल 39 नमूने लिए गए हैं। बताया कि कुल चार सचल दल का गठन किया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

इन जगहों पर निरीक्षण व छापामारी

लहरतारा, डोमरी, सुल्तानपुर रामनगर, त्रिलोचन बाजार, फरीदपुरा, भदैनी स्थित कुल 18 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुए सात छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ खोया, हल्दी पाउडर, किशमिश, नमकीन, बेसन, राजमा, मैदा, पापड़, जीरा फाइन इत्यादि के कुल 12 नमूने जांच के लिए गए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top