उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे गति

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। भारतीय पार्टी के चाणक्य माने वाले अमित शाह का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।

अमित शाह के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भाजपा के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। अमित शाह 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना में पहुंचे। उनका पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें।

सदस्यों की संख्या का रिकॉर्ड बनाने के अभियान में भाजपा

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। संख्याबल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी भाजपा के उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे अमित शाह

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।


वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे अमित शाह

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top