डॉ अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन करके महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामलों में 10000 से भी अधिक गिरफ्तारियां कर प्रदेश में सुरक्षित वातावरण बनाया।
उन्होंने कहा कि 1000000 स्वयं सहायता समूह द्वारा एक करोड़ महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया गया।
डॉक्टर कृतिका अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के 2900000 निराश्रित महिलाओं को हर महीने ₹500 की पेंशन भी दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक करोड़ 80 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि बचत खाते खोले गए। 1000000 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान किया गया, साथ ही प्रदेश में एक करोड़ सांसद लाख 67 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिया गया। 152000 गरीब कन्याओं का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51000 रुपये की सहायता प्रदान की गई, 150000 महिलाओं को मुख्य बनाते हुए घरानी योजना के तहत भूमि और आवास स्वामित्व दिया गया, शहरी क्षेत्र में पिंक टॉयलेट और पिंक बसों के साथ सुरक्षा के लिए पिंक महिला बूथ भी बनाए गए हैं।
