आज काशी की हवा प्रदेश में सबसे शुद्ध:वाराणसी में जल्द कड़ाके की ठंडी और धुंध की शुरूआत; दिन की गर्मी और रात की सर्दी से बचें - ripe news

Vishal Dubey
0

वाराणसी का मौसम इन दिनों काफी सामान्य सा चल रहा है। न तो ठंडी और न ही गर्मी, दिन में तेज धूप और रात को सिहरन। यही मौसम का मिजाज बना है। अभी ऐसा ही कुछ दिन और रहने वाला है। इसके बाद कड़ाके की ठंडी की शुरुआत हो जाएगी। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अब काफी अंतर आ रहा है।

ऐसे में आपको रात की सर्दी और गर्मी दोनों से बचना है, क्योंकि लापरवाही तबीयत बिगाड़ सकती है। हालांकि, इस समय मौसम सामान्य होने से वाराणसी के हवा की सेहत जरूर कुछ खराब हुई है। हालांकि, इसके बावजूद 71 अंक के साथ आज वाराणसी (AQI 71) में प्रदेश की सबसे शुद्ध हवा है। वहीं वाराणसी का सबसे प्रदूषित इलाका आज भेलूपुर (AQI 76) रहा।

सामान्य के बराबर हुआ तापमान

आज सुबह वाराणसी का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान के दोनों सिरे सामान्य के बराबर ही थे। आज हवा में करीब 90 फीसदी नमी दर्ज की जा रही है। मगर हवा की गति जीरो है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वाराणसी में अब ऐसे ही खिली-खिली धूप होगी। शीतलहर शुरू होने में अभी महीनों है। वहीं धुंध की शुरूआत दिवाली बाद ही होने की उम्मीद है। इसके साथ ही वाराणसी में अधिकतम तापमान भी नीचे आएगा, जिसके चलते दिन के समय गर्मी कम महसूस होगी।

अर्दली बाजार सबसे कम प्रदूषित

वाराणसी की हवा की स्थिति सोमवार से बेहतर स्थिति में है। आज सुबह का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 71 अंक पर पहुंच गया। वहीं पूरे शहर की बात करें तो आज सबसे ज्यादा प्रदूषण भेलूपुर में दर्ज किया गया। यहां का AQI 76 अंक तक आया। वहीं, इसके बाद BHU का AQI 74 अंक, मलदहिया का 68 अंक और अर्दली बाजार सबसे नीचे 65 अंक पर रहा।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top