वाराणसी में काशी विद्यापीठ के छात्र को मारी गोली, घायल ripe news

Vishal Dubey
0
वाराणसी के गोसाईपुर में बुधवार की रात बदमाशों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र नेता गौतम मिश्र उर्फ बल्लू पर फायरिंग की। तमंचे से निकली गोली गौतम की बायी जांघ में लगी है। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची चोलापुर थाने की पुलिस गौतम को अस्पताल लेकर गई। शुरुआती जांच में घटना की वजह छात्र राजनीति से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top