प्रयागराज में एक युवती शव शातिर बोरे में बंद कर साइकिल से ले जा रहा था, गांव वालों के टोकने पर वह साइकिल सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवती को कहीं से लाकर मारा गया है। फिलहाल युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।
सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी: वर्ष 2022 में पांच त्योहार रविवार के दिन
सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 के सार्वजनिक अवकाश कैलेन्डर जारी कर दिया है। साल 2022 में 10 अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 9 अक्टूबर को बारावफात और 25 दिसंबर को क्रिसमस रविवार के दिन होने से कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा।
साल 2022 में 24 अक्टूबर को दिवाली मनाने के बाद 25 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाना होगा। गोवर्धन पूजा का अवकाश 26 अक्टूबर का होगा। हालांकि होली पर अधिकारी और कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मना पाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसचिव उमेश कुमार के मुताबिक हिंदू पंचांग में गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को होगी। इसलिए 25 अक्टूबर को अवकाश नहीं होगा। रक्षा बंधन 12 अगस्त शुक्रवार के अवकाश के बाद 13 अगस्त को शनिवार और 14 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार तक लगातार चार दिन की छुट्टियों का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। वर्ष 2022 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 29 निर्बाधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं।
पत्नी का गला कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की
कुशीनगर के हाटा कोतवाली के गांव पड़री टोला मैनपुरवा में बुधवार रात 3 बजे एक युवक ने घर में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागने की बजाय वह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी है

