चंदौली...चाय विक्रेता पर भाजपा नेता के बेटे ने फेंका दूध:चाय नहीं मिलने पर दो दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम, युवक गंभीर रूप से झुलसा- ripe news

Vishal Dubey
0

चंदौली में दबंग युवकों ने चाय नहीं बनाने पर चाय विक्रेता पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। हादसे में चाय विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है। घटना नवीन मंडी परिसर के पास की है।

विक्रेता के साथ पहले की मारपीट

जसुरी गांव निवासी धर्मेंद्र कृषि मंडी के पास चाय की दुकान चलाता है। आरोप है की मझवार निवासी अंकित सिंह, मैढ़ी का अंकित यादव और लाखन सुबह दुकान पर पहुंचे और चाय मांगी। विक्रेता ने कहा कि चाय खत्म हो गई है, लेकिन दबंग युवकों ने तत्काल चाय बनाने के लिए कहा, जिसे धर्मेंद्र ने अनसुना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने उसके संग मारपीट की और दुकान पर रखा खौलता दूध उस पर फेंक दिया।

पुलिस तीनों आरोपियों की कर रही तलाश

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर कोतवाली पुलिस ने विक्रेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के बयान के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मझवार निवासी अंकित सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र है। जिसका नाम पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top