वाराणसी में लहरतारा पुल पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, घायल को मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया l - ripe news

Vishal Dubey
0
मंडुआडीह क्षेत्र के लहरतारा पुल पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा दूसरे घायल युवक को मौके पर पहुंची पुलिस ने मण्डलीय चिकित्सालय भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार हर्षित सिंह 38 वर्ष निवासी घण्टा, कुशीनगर गोरखपुर अपने परिचित कुलदीप मिश्रा 33 वर्ष निवासी कुशीनगर गोरखपुर के साथ बाइक से कैन्ट से लहरतारा की तरफ आ रहे थे अभी वह लोग पुल का ढलान उतर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन बाइक में धक्का मारते हुए भाग निकला। जिससे हर्षित सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी व पुलिस ने घायल कुलदीप को मण्डलीय चिकित्सालय भेजा। लहरतारा चौकी इंचार्ज एस.के.पाण्डेय ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना पाकर परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top