आजमगढ़ कुसुम राय पर आरोप लगाने पर मिल रही धमकी: CID के नाम से आ रही धमकी भरी कॉल, 2 साल पुराने मामले में CJM ने 7 अक्टूबर को दिया था मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

Vishal Dubey
0

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कुसुम राय पर जिले की CJM कोर्ट ने 2 वर्ष पुराने मामले में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। हॉस्पिटल की बाउंड्री गिराकर लैपटॉप व रूपए लूटने के मामले में कुसुम राय सहित 11 लोगों के खिलाफ बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में भले ही अभी तक मुकदमा पंजीकृत नही हुआ है पर पीड़ित पक्ष को लखनऊ से CID के नाम से कॉल पर धमकी दी जा रही है। इस धमकी में पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही जा रही है। धमकी देने वाले का कहना है कि दोबारा फोन नहीं करेंगे तुम्हारे 2 बेटे हैं सब जानता हूं। इस धमकी से पीड़ित डरे हुए हैं। धमकी के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

8 से ही मिलने लगी धमकी
भाजपा नेत्री कुसुम राय मामले में पुलिस से सहायता न मिलने के बाद पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 7 अक्टूबर को कुसुम राय समेत 11 लोगों पर धारा 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ था। आदेश के बाद 8 अक्टूबर की शाम को एक महिला ने सीआईडी अधिकारी के नाम से कॉल कर उन को धमकी दी। इसके बाद एक अन्य पुरुष ने CID अधिकारी के नाम से उनके भतीजे जो कि मामले में वादी हैं उनको कॉल करके उनके दो बच्चों को गायब करने की धमकी दी।

कौन हैं कुसुम राय
आजमगढ़ जिले की रहने वाली पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय लखनऊ के राजाजीपुरम से पार्षद चुनी गई थी। यहीं से लगातार राजनीति में आगे बढ़ती गई। पार्षद से एमएलसी, लोकनिर्माण मंत्री व राज्यसभा सदस्य सदस्य तक का सफर तय किया। 2003 में सपा व EX CM कल्याण सिंह की पार्टी राष्ट्रीय क्रान्ति पार्टी के विलय के बाद कुसुम राय को लोकनिर्माण मंत्री बनाया गया था। उस समय सत्ता में कुसुम राय की काफी धमक थी। वर्तमान समय में कुसुम राय भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top