वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पर 5 बच्चों के साथ अप्राकृतिक कुकर्म हुआ है। चौबेपुर के रहने वाले सभी चेचेरे बच्चे भाई हैं। वाराणसी के गंगापुर स्थित मीरावन गांव का रहने वाला मुरारी लाल गौंड़ बीएचयू से ग्रेजुएशन करने के बाद झांसा देने का काम करता है।
वह हेलीपैड की झाड़ियों के पीछे ले जाकर बारी-बारी से इन पांच बच्चों के साथ शर्मनाक कृत्य किया। BHU NCC और कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS) में एडमिशन का झांसा देकर मुरारी लाल ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। इन सभी बच्चों की उम्र 11 से 15 साल के बीच की है।
