BHU में ऑफलाइन क्लास बंद होने का विरोध शुरू:मुख्य द्वार बंद कर छात्रों ने शुरू किया धरना; वाराणसी पुलिस और सुरक्षाकर्मी गेट पर तैनात

Vishal Dubey
0

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सभी क्लासेज ऑफलाइन शुरू करने की मांग पर छात्र सिंह द्वार बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं ट्विटर पर Re Open BHU हैशटैग से मुहिम भी छेड़ दी है। कैंपस में सेंट्र लाइब्रेरी से लेकर मेन गेट छात्रों ने मार्च निकाला, फिर गेट ही बंद कर दिया। इसके बाद जाेर-जोर से नारे लगाकर अपनी कक्षाएं खोले जाने की मांग करने लगे। गेट पर मौजूद करीब 50 से अधिक छात्रों के इस विरोध के चलते BHU के सुरक्षाधिकारी और पुलिस भी चौकस हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गेट पर तैनात है और छात्रों को समझाने का दौर जारी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top