वाराणसी में बिजली के मीटर में स्टोर मिली 12 हजार रीडिंग, आठ पर बिजली चोरी का एफआइआर

Vishal Dubey
0
बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। भदौनी क्षेत्र में एक उपभोक्ता के यहां मीटर में 35 सौ यूनिट स्टोर पाई गई। वहीं शिवपुर क्षेत्र में एक बहुमंजिली इमारत में रह रहे दो उपभोक्ताओं के मीटर में आठ हजार यूनिट स्टोर पाई गई। अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद और दीपक अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं का असेसमेंट बनाने का अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया गया है। वहीं मीटर रीडर के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए एम साफ्ट कंपनी को पत्र लिखा जाएगा। सर्किल प्रथम में संकुलधारा, भट्टी, डाफी और रामनगर उपकेंद्र में चले अभियान में 432 कनेक्शन काटे गए। 18 खराब मीटर बदले गए। आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया। सर्किल द्वितीय में मच्छोदरी, शिवपुर, चौक, राजघाट स्थित ट्रांसफार्मरों पर लाइनलास की जांच की गई। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के लोड कम पाए गए। उनके लोड बढ़ाए गए। एक उपभोक्ता का मीटर बदला गया।

चल रही थी एसी खपत मिला केवल सौ वाट

जांच के दौरान हुकुलगंज क्षेत्र में एक उपभोक्ता के यहां बिजली अधिकारियों ने मीटर की जांच की तो खपत केवल सौ वाट मिला। जबकि उपभोक्ता एसी के घर में एसी चल रहा था। अधिकारियों ने एसडीओ को असेस्मेंट बनाने को कहा। वहीं पहड़िया स्थित कृष्णानगर कालोनी के रघुवंशी निवास में एक बिजलीकर्मी अपने घर में किराएदारों को अपने कनेक्शन से बिजली की आपूर्ति करते पकड़ा गया। मामला विभागीय होने के कारण अधिकारियों ने किराएदारों को कनेक्शन लेने की बात कहकर छोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top