Dengue In Meerut: मेरठ में खतरनाक हालात, डेंगू ने तोड़ा 2017 का रिकार्ड, संख्‍या बढ़कर हुई 664

Vishal Dubey
0
मेरठ में डेंगू का डंक खूब सितम ढा रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 33 नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 664 पहुंच चुकी है। ये पिछले पांच वर्षों में एक वर्ष में मिले डेंगू के सर्वाधिक केस हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में सर्वाधिक 660 डेंगू के केस आए थे। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने बताया 664 केसों में 471 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 193 डेंगू के सक्रिय केस हैं।
इनमें 111 अस्पतालों में भर्ती हैं और 82 घर पर रहकर इलाज करवा रहे हैं। उधर, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने दौराला ब्लाक के चिरौड़ी गांव में बुखार के संदिग्ध मरीजों की सूचना को लेकर हेल्थ कैंप लगाया। जिसमें लोगों की जांच की साथ ही उपचार समेत अन्य जानकारी दी गई। जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने भी घर-घर लार्वा खोजने का अभियान चलाया। लार्वा मिलने वाले घरों को नोटिस थमाया। अब त

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top