भारतीय जनता पार्टी अदलहाट मंडल के अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आप को बताते चलें कि आजादी के 75वी वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में लगभग 500 मोटर साइकिलों पर सवार कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ,मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शहीदों की याद में निकले तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
मंडल महामंत्री अनूप जायसवाल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों और आन्दोलनकारियो तथा बलिदान देने वाले जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानियों को जन जन तक पहुंचाना है। इस तिरंगा यात्रा को मंडल कार्यालय से शुरू होकर थाना अदलहाट बाजार होते हुए क्षेत्र के शर्मा मोड़,भुईली बाजार, रामपुर,भाईपुर बैरियर,शेरवा बाजार, बैरी मोड़ से कसिहर स्थित गुरु कार्षणी पी जी कालेज पहुंचे जहां पर कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री आलोक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
युवाओं ने वंदेमातरम और भारतमाता की जय जैसे राष्ट्रवादी नारे भी लगाये।
तिरंगा यात्रा में मुख्यरूप से अरुण सिंह सतनारायण चौधरी लालमनी देवी शक्ति केंद्र संयोजक राधेश्याम मौर्य दिनेश बिंद धीरेंद्र प्रताप सिंह जी सिंह जी संजोग बिंद जयप्रकाश सिंह मंडल मंत्री शिवा जी गुप्ता ओमप्रकाश सिंह मंडल उपाध्यक्ष मन्नू बाबा नंद राज शर्मा कोषाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय मंडल महामंत्री अनूप जायसवाल अमित बियार मोर्चों के मंडल अध्यक्ष मे अनुसूचित मोर्चा के मदन मोहन सोनकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अखिलेश सिंह पटेल महामंत्री अरुण गिरी युवा मोर्चा के आशीष द्विवेदी महामंत्री राजकुमार प्रजापति अल्पसंख्यक जाहिद खान किसान मोर्चा के रामधनी सिंह महामंत्री नवीन दुबे गोपाल दास गुप्ता अजय नवनीत दयाराम बिंद जी राम किशन प्रजापति राजन तिवारी , मन्नू चौहान पप्पू बलदेव दीपक रामकेश कुमार संजय कुमार राजेंद्र कुमार जयप्रकाश सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेंद्र केसरी ने दी।
