समाजवादी पार्टी कार्यालय में बढ़ी मुलायम सिंह यादव की सक्रियता, दे रहे बूथ मैनेजमेंट पर जोर - ripe news

Vishal Dubey
0

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सरंक्षक मुलायम सिंह यादव एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद सक्रिय हो रहे हैं। बीमारी से उबरने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अक्सर दिखने वाले मुलायम सिंह यादव अब पार्टी के यूथ को ट्रेंड करने में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में मानसून सत्र समाप्त होने के बाद लखनऊ का रुख किया। समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में नम्बर वन पर देखना चाहते हैं। वह पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी दफ्तर में देखे जाते हैं। अक्सर मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं को सभागार के मंच पर बुलाकर भाषण देने की ताकीद भी करते हैं। भाषण देने वाले कार्यकर्ता अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि करते हैं तो मुलायम सिंह बीच मे टोक देते हैं और कार्यकर्ता को गलती का एहसास कराते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top