वाराणसी के जैतपुरा थाने में विधायक विजय मिश्रा और पुत्र विष्णु समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Vishal Dubey
0

वाराणसी। दुष्कर्म पीडि़ता ने हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, जान से मारने की धमकी व साजिश रचने सहित अन्य आरोपों में सोमवार को जैतपुरा थाने में विधायक विजय मिश्रा व उसके पुत्र विष्णु मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जैतपुरा निवासी पीडि़ता ने गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, उसके लड़के विष्णु मिश्रा व नाती विकास मिश्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक इस समय जेल में है जबकि उसका पुत्र फरार है। नाती की जमानत हो चुकी है। इस मामले में शपथ पत्र दाखिल करने व बयान बदलने के लिए पीडि़ता पर दबाव बनाया जा रहा है। इस क्रम में विधायक की साजिश के तहत उनकी बेटियां व भतीजे व दामाद कुछ असामाजिक तत्वों के साथ पीडि़ता के घर में घुसकर पिछले दिनों गालियां देने लगे व जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमे में सुलह करने के लिए दबाव बनाया। आरोपितों का कहना था कि वह विधायक के ताकत को नहीं जानती। जेल में बंद रहने के दौरान जैसे सिपाही सूर्य मणि मिश्रा की हत्या करा दी थी और उसकी भी हत्या करा देंगे। जबरदस्ती टाइप कागज पर हस्ताक्षर कराना चाह रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top