गोरखपुर जिले के बांसगांव के बीजेपी सांसद कमलेश पासवान को सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांव राजधानी में लोगों का विरोध झेलना पड़ा। उनको देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए। वापस जाओ के नारे लगाने लगे। नाराज ग्रामीणों ने सांसद को आगे जाने ही नहीं दिया। बाढ़ का पानी कम होने पर सांसद के पहुंचने से लोग नाराज थे। लोगों का कहना था कि बाढ़ के दौरान जब हजारों लोग परेशान थे तो सांसद गायब रहे।
ग्रामीणों को कुछ लोगों ने समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और सांसद का विरोध करते रहे। लिहाजा सांसद को लौटना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा विरोध का यह वीडियो गोरखपुर में तेजी से वायरल हो रहा है।
