सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर भू-माफिया, डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि कराई गई खाली -Ripe News

Vishal Dubey
0

सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर भू-माफिया, डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि कराई गई खाली

उत्तर प्रदेश में पहली बार भू-माफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपये की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि खाली कराई गई है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ शहर के बराबर जमीन खाली कराई गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भू-माफिया के खिलाफ अभियान रंग ला रहा है। उत्तर प्रदेश में पहली बार भू-माफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपये की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि खाली कराई गई है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ शहर के बराबर जमीन खाली कराई गई है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद फिर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है और जिले स्तर पर नए सिरे से भू-माफिया तलाशे जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top