प्रयागराज-कौशाम्बी के कछारी क्षेत्रों के लिए फिर खतरे की घंटी -Ripe News

Vishal Dubey
0

प्रयागराज और कौशाम्बी के कछारी इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में हुई बारिश से गंगा, यमुना का जलस्तर फिर एक बार बढ़ने लगा है। नैनी में यमुना तीन सेमी प्रति घंटा और गंगा एक सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रही हैं। दोनों नदियों का पानी गंगा के कछारी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

गंगा-यमुना बीते 24 घंटे में धीमी गति से बढ़ रही थी। सोमवार सुबह आठ बजे तक दोनों नदियों के बढ़ने की गति बहुत धीमी रही। सुबह आठ बजे से दिन में 12 बजे के बीच यमुना की गति अचानक बढ़ गई। शाम चार बजे के बाद गंगा ने भी रफ्तार पकड़ी। यमुना की सहायक नदी केन का जलस्तर 24 घंटे में (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) 10 मीटर से अधिक बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top