विकास दुबे के सहयोगी जय बाजपेई और उसके तीनों भाइयों पर गैंगस्टर में आरोप तय ripe news

Vishal Dubey
0

एनकाउंटर में मारे गए बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई व उसके तीनों भाइयों पर गैंगस्टर मामले में आरोप तय हो गए हैं। अब चारों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। माती जेल से जय की वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई और तीनों भाई अदालत में हाजिर हो गए थे। जय,  उसके भाई अजय, रजय और शोभित के खिलाफ विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट मोहम्मद शफीक की कोर्ट में मामला चल रहा है।

सोमवार को आरोप तय करने के लिए जय की पेशी वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। उसके भाई अदालत के समक्ष पेश हुए थे। अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। वहीं, जय की ओर से पिछली तारीख में गलत विवेचना का आरोप लगाकर अग्रिम विवेचना कराए जाने के लिए अर्जी कोर्ट में दी गई थी जिसे कोर्ट ने निराधार मानकर जय बाजपेई की अर्जी को खारिज कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top