मनीष मर्डर केस: खुद ही अपने जाल में फंस गई गोरखपुर पुलिस, होटल के कमरे में बेड के नीचे छोड़ा सबूत - ripe news

Vishal Dubey
0

कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पिटाई बाद होटल के कमरे में फैले खून को तो पुलिस कर्मियों ने खूब सफाई से साफ किया था पर तौलिया ठिकाने लगाना भूल गए। खून से सना तौलिया उन्होंने बेड के नीचे ही फेंक दिया था। पति के शव को लेकर कानपुर लौटते समय होटल पर सामान लेने गई मीनाक्षी ने बेड के नीचे से तौलिया निकाल पर होटल के स्टाफ और अन्य पुलिस कर्मियों को दिखाया और कहा कि अपनी करतूत आप लोग कहां और कैसे छिपाएंगे। मेरे पति का यह खून पुलिस की ज्यादती की गवाही दे रहा है। मीनाक्षी ने तौलिया को लेकर हंगामा शुरू किया और अन्य सामानों की लिस्ट में उसका भी जिक्र कराया। होटल मालिक सुभाष शुक्ला ने बताया कि कमरे की चाबी पुलिस के पास ही थी। स्टाफ ने अंदर कुछ भी नहीं किया है।

कृष्णा पैलेस होटल के मालिक ने बताया कि सोमवार की रात में सात कमरों में गेस्ट थे। आधी रात को करीब 12.04 बजे इंस्पेक्टर जेएन सिंह और उनकी टीम आई। रिसेप्शन पर मौजूद होटल मैनेजर आदर्श पाण्डेय से उन्होंने कहा कि होटलों की चेकिंग का आदेश है। स्टाफ ने बताया कि सात कमरों में गेस्ट हैं। उन्होंने रजिस्ट्रर चेक किया तो पता चला कि कमरा नम्बर 512 में तीन गेस्ट हैं, वे अलग-अलग शहर से आए हैं। पुलिसवालों ने पहले उसी कमरे को चेक करने को कहा और होटल स्टाफ को साथ लेकर कमरे में पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। उसके बाद क्या हुआ, यह नहीं पता। कुछ देर बाद मनीष गुप्ता को पुलिसवाले टांग कर ले जा रहे थे। दो पुलिसवालों ने हाथ पकड़ा था वहीं उनके दो स्टाफ को उन्होंने बुलाया था, वह दोनों पैर पकड़े हुए थे। उन्हें बाहर गाड़ी तक ले जाने की सीसी टीवी फुटेज में रिकार्डिंग हैं। अब वह फुटेज भी पुलिसकर्मियों के पास ही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top