पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, कोर्ट ने तीन पुलिसकर्मियों को सुनाई एक साल जेल की सजा, पढ़ें पूरा मामला - ripe news

Vishal Dubey
0

पुलिस अभिरक्षा में से कुख्यात आरोपी के फरार होने के सात साल पुराने मामले में तीन पुलिसकर्मियों को अदालत ने दोषी पाया है। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव ने आरोपित पुलिसकर्मियों यतेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार व दिनेश निवासीगण बुलंदशहर को एक वर्ष के कारावास एवं छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। 

कांस्टेबल दिनेश तिवारी ने 12 दिसंबर 2014 को थाना शाहगंज में तहरीर दी कि कांस्टेबल यतेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार व दिनेश पुलिस लाइन मेरठ को बंदी विक्की उर्फ विक्रांत निवासी सुनहेरा थाना खेखड़ा जिला बागपत को मुकदमा अपराध संख्या 185/11 अंतर्गत धारा 394, 397 व 120 बी सुजालपुर जिला शाजापुर मध्य प्रदेश में एएसजे की अदालत में पेश करने के लिए 10 दिसंबर 2014 को जिला कारागार मेरठ से लेकर गए थे। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top