Varanasi City Weather Update : वातावरण में घुलने लगी ठंड, गुलाबी ठंडक अब माह भर दूर -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मौसम का रुख अब मिला जुला स्‍वरुप ले चुका है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और ठंड की ओर अब मौसम का रुख बने भी लगा है। मौसम अब सामान्‍य हो चला है साथ ही गर्मी का असर कम और उमस का शेष बचा है। अगले पखवारे से उमस में भी कमी आने लगेगी। इसी के साथ पूर्वांचल में मानसून उतार पर आ जाएगा और शेष अगले माह के अंत तक मानसूनी सक्रियता खत्‍म होने लगेगी। हालांकि, उससे पहले बादल पर्याप्‍त बारिश करा कर ही जाएंगे।  
रविवार की सुबह तड़के आसमान बादलों से भरा रहा और सुबह ठंडी हवाओं से वातावरण संतृप्‍त रहा। दिन चढ़ा तो सुबह पांच बजे से आसमान में बादलों की वजह से सूरज का कहीं अता पता नहीं था। सुबह नौ बजे तक आसमान में बादल काबिज रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख कुछ इसी तरह बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच उमस और गर्मी अब ढेर हो जाएंगे। इसी के साथ सप्‍ताह भर में सुबह ठंडक का स्‍थाई असर आने लगेगा। इसके बाद वातावरण में माह भर में गुलाबी ठंडक की दस्‍तक शुरू हो जाएगी।  
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा, न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 फीसद और न्‍यूनतम 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के आसपास बादलों का सघन डेरा बना हुआ है। जबकि सप्‍ताह भर बादलों की सक्रियता का रुख बना रहने की उम्‍मीद मौसम विज्ञानियों ने जताई है। मौसम विभाग के अनुमानों में इस सप्‍ताह के अंत तक अधिकतम पारा तीस डिग्री और न्‍यूनतम पारा 25 से कम आ जाने की संभावना जाहिर की है। इसके पीछे मौसमी बदलाव और बारिश की वजह से तापमान नियंत्रण है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top