मुरादाबाद में बदमाशों ने राशन डीलर की पत्‍नी के कान के कुंडल लूटे, पुलिस ने दर्ज नहीं क‍िया मुकदमा -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने राशन डीलर के कानों से कुंडल खींच लिए। इससे महिला के कान भी जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

थाना क्षेत्र के मझरा दान सहाय की मिलक निवासी शोभा राम राशन डीलर हैं। उनकी पत्नी रेवा देवी बुद्घि बिहार सेक्टर-10 से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। एक बदमाश ने बाइक से उतर कर रेवा देवी के दोनों कुंडल खींच लिए। इसके बाद बदमाश अपने साथियों के बाइक पर बैठ कर गागन के पुल की तरफ फरार हो गए। रेवा देवी के शोर मचाने पर स्वजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। जिसमें चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top