लखनऊ में 15 करोड़ की परियोजना से बनेगा प्राकृतिक आक्सीजन हब, वायु गुणवत्ता सुधार के लिए विकसित होंगे ग्रीन कारिडोर्स -Ripe News-

Vishal Dubey
0
कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी ने समाज को एक नई दिशा दे दी। प्राकृतिक आक्सीजन को बनाने की चुनौती के बीच महापौर संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को 15वें वित्त आयोग की बैठक में लखनऊ में प्राकृतिक आक्सीजन हब बनाने पर मोहर लगा दी।
लालबाग के स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित सभागार में हुई बैठक में महापौर ने शहर की वायु गुणवत्ता सुधार हेतु ग्रीन कारिडोर्स विकसित किए जाने के लिए 15 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। नगर निगम सदन से पारित पांच माडल बाजारों अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, भूतनाथ व आलमबाग में हरियाली विकसित करने का निर्देश दिया। नगर निगम लखनऊ के अधीन 381 अविकसित पार्क व 325 अद्र्धविकसित पार्क सहित कुल 706 पार्कों की सुरक्षा हेतु सिविल कार्य व उनमें हरियाली विकसित करने के लिए 34.57 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। ऐसे पार्को जिसमे महिलाएं ज्यादा टहलने आती है ऐसे पार्को को चिह्नित कर वहां महिलाओं के लिए यूरिनल बनाए जाने के निर्देश नगर निगम के मुख्य अभियंता को दिया गया। महापौर ने एक पार्क को सर्वाधिक आक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे लगा सर्वाधिक प्राकृतिक आक्सीजन युक्त पार्क बनाने के लिए रायबरेली रोड स्थित डा. हेडगेवार पार्क का चयन कर उसको विकसित करते उनमें सर्वाधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करने वाले पेड़-पौधे लगाए जाने के निर्दश दिए गए। महापौर ने शहर के आक्सीजन, जलवायु और इकोलॉजिकल सिस्टम विकसित करने के लिए आवश्कतानुसार संकरी पौधे और मंगल वाटिका बसाने के लिए भी निर्देशित किया गया। महापौर ने समस्त अधिकारियों को सभी प्रस्तावों पर शीघ्र ही कार्य शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया जिससे जनता को शीघ्र ही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम प्रथम नवीन चंद्रा उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि वित्त नियंत्रक आरके सिंह, अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय व राकेश कुमार यादव, लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खंड के अधिशासी अभियंता, महाप्रबंधक, जलकल एसके वर्मा, नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नगर निगम लखनऊ सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top