Tokyo Olympics : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललित उपाध्याय को दिया आशीष, कहा-ऐसे ही जग में करते रहें नाम
सर्किट हाउस में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय का सम्मान किया। काशी के लाल को आशीष देते हुए कहा कि इसी तरह प्रदेश व देश का मान बढ़ाते रहें और अगले ओलिंपिक में मेडल का रंग सुनहरा करें।
