लखनऊ में टायर फटने से अनियंत्रित स्कार्पियो कई बार पलटी, व्यापारी की मौत-पत्नी व बेटी समेत चार घायल
लोहिया पथ पर देर रात सन्नाटा होने के कारण उन्होंने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इस बीच अचानक गाड़ी का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर कई पटखनी खाने के बाद पलट गई। राहगीर गाड़ी के पास पहुंचे तो भीतर से चीखें आ रही थीं।
