अलीगंज नया हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के शफीक के अनाप-शनाप खर्चे थें। उसे फंडिंग कहां से होती थी कौन करता था। एटीएस-खुफिया विभाग और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वह लोगों, महिलाओं और लड़िकयों से मिलता था। मतांतरण के लिए उनका ब्रेन वाश करता था। जांच में कुछ लोगों को रुपये देने की बात सामने आयी है। पुलिस सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।
दिखावे के लिए खोल रखा था फर्नीचर शोरूम, लंबे से समय वह बंद था: एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि बीकेटी में शफीक ने फर्नीचर शोरूम खोल रखा था। शोरूम भी लंबे समय से बंद था। उसका यही कमाई का जरिया था, लेकिन उसके खर्चे बहुत थे। वह मदरसों और मस्जिदों में जाता वहां सभाएं भी करता था। लोगों पर खूब रुपये खर्च करता था।
