युवाओं को नौकरी व रोजगार के लिए अब मिशन युवा शक्ति, छह माह प्रशिक्षित कर बनाया जाएगा स्वावलंबी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए मिशन युवा शक्ति अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन रोजगार को भी इसका हिस्सा बनाने के लिए कहा है। मिशन युवा शक्ति के तहत विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के लिए संचालित नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण आदि की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को और प्रभावी व समयबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर 'मिशन युवा शक्ति/'मिशन रोजगार के संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लागू की है। 18 से 25 वर्ग के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत उपयोगी है। इसमें फिर से कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। इसे सभी मंडल मुख्यालयों में लागू किया जाए। साथ ही कुछ अन्य बड़े जिलों में भी इसे शुरू किया जाए। 'मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना को भी और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top