संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत सरकार प्रदेश में सबसे अच्छा काम करने वाले बुनकर को एक लाख का पुरस्कार देगी। दूसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये और तीसरा 25 हजार रुपये का दिया जाना है। इसके लिए सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वालों पर विचार करने के बाद सरकार को भेज दिए जाएंगे।
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र अमति सिंह पाल ने बताया कि शासन ने संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2021-22 के लिए हथकरघा व्यक्तिगत बुनकरों व बुनकर सहकारी समिति के अलावा मास्टर बुनकर से आवेदन मांगे हैं। व्यक्तिगत बुनकर संयुक्त रूप से डिलाइनर एवं बुनकर संयुक्त रूप से उत्पादित उत्कृष्ट कोटि के वस्त्रों के चयन के लिए आवेदन पत्र व सैंपल आवेदन पत्र के देंगे। सैंपल स्वयं का हथकरघा पर बुना हुआ होना चाहिए। सैंपल पूर्ण साइज का हो, जैसे-सूटिंग, शर्टिंग, साड़ी फुल साइज की होनी चाहिए। ब्रोकेड, डैस मैटेरियल, तौलिया, बेडशीट, बेडकवर, होम फर्निशिंग, शाल, सूती दरी, बूलेन दरी एवं दरेट, आसनी, गमछा आदि भी सैंपल में दी जा सकती है।
