मुख्‍यमंत्री की नाराजगी पर चेत गए अफसर, भूमाफिया पर नकेल कसने के लिए बनेगी कार्ययोजना -Ripe News-

Vishal Dubey
0
जनता दर्शन में भूमि विवाद से जुड़े अधिक मामले आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाराजगी जताने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस समस्या पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक जोन अखिल कुमार के साथ मिलकर भू माफिया पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि भूमि विवाद एवं पुलिस से जुड़े मामलों को तहसील एवं थाना स्तर पर ही निस्तारित कर दिया जाए, जिससे पीड़‍ित व्यक्ति को जल्द राहत मिल सके।

जनता दर्शन में मुख्‍यमंत्री के समक्ष भूमाफ‍िया पर जमीन कब्‍जा करने का आरोप

कई जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के समक्ष लोगों ने भू माफिया पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। कई लोगों ने थानों पर सुनवाई न होने की बात भी कही थी। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने का निर्देश दिया था। इसकी मानिटरिंग की जिम्मेदारी मंडलायुक्त को दी गई है। इस मामले में अब विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस कार्ययोजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमों में सामंजस्य बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top