एसबीआइ की शाखा से 20 लाख रुपये चोरी की घटना का पर्दाफाश, एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार -Ripe News-

Vishal Dubey
0
रामपुर के म‍िलक में पुलिस ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा से चोरी किए गैए 20 लाख कैश के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इन बदमाशों ने 22 जुलाई को दिनदहाड़े बैंक से कैश चोरी किया था। पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर चार बदमाश बैंक से चोरी की गई रकम का बंटवारा कर रहे हैं। इसपर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। पुलिस को देखकर चारो युवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस मौके से बरामद रुपये और आरोपित को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर आरोपित ने युवक ने अपना नाम अर्जुन निवासी कड़िया, थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना कबूल की। पुलिस ने बैंक से चोरी किए गए 20 लाख रुपये बरामद कर लिए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top