विधायक विजय मिश्र का बयान दर्ज कराने के लिए भदोही से आगरा गई पुलिस, चार्जशीट की तैयारी
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विधायक विजय मिश्र का बयान दर्ज करने के लिए विवेचना अधिकारी प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह बुधवार को आगरा जेल रवाना हो गए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपित का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू हो जाएगी।
