भदोही डीएम समेत 12 लोगों ने किया रक्तदान- Ripe News

Vishal Dubey
0
भदोही 12 अगस्त 2021 आज जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी ज्ञानपुर में स्वयं ही ब्लड डोनेशन किया और लोगो से अपील किया कि आप लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर ब्लड डोनेशन करें। उन्होने कहा कि ऐसे लोग जो ब्लड न मिलने के कारण अपना प्राण त्याग देते है। आप लोगो के ब्लड डोनेशन करने से किसी भी व्यक्ति को प्राण दान मिल सकता है। आज रेडक्रास सोसाइटी ज्ञानपुर में पिछले महिने 18 मार्च 2021 को ब्लड डोनर करने वालों में मनीष सिंह, हरीकिशन शुक्ला, आदर्श कुमार सिंह, शिवम दूबे, आदर्श सिंह, संदेश सिंह, मुराली लाल यादव, डॉ0 माया त्रिपाठी, मृत्युजन गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रिषभ तिवारी, विशाल तिवारी, अदय श्रीवास्तव, हरेन्द्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, किशन कुमार गुप्ता, नमन दूबे, को जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी के द्वारा कुल 19 ब्लड डोनरों को प्रमाण पत्र दिया गया। तथा आज के दिन कमल कुमार, शाहिद खान, सूरज गुप्ता, हरिपूजन यादव, हरिकिशन शुक्ला, अरूण कुमार, इसरत अली, भानू प्रकाश मौर्य, अनिल सोनी, मो0 आसिफ खान, गौरव चौहान, स्वेआ सिंह, ने ब्लड डोनेशन किया। 
मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार चक ने कहा कि ब्लड डोनर की उम्र 18 साल से ऊपर और 65 साल से कम होनी चाहिए। उसके पास हीमोग्लोबिन की गिनती होनी चाहिए जो 12.5 ग्राम/डीएल से कम न हो। वजन 45 किलो से कम नहीं होना चाहिए। दान के समय शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए। दान करने से पहले आपको हमेशा ढेर सारा पानी पीना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रक्तदान करने से पहले और बाद में आपको अच्छी तरह से संतुलित भोजन करना चाहिए। इससे आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। 
इस अवसर पर भारतेन्दू द्विवेदी, राजेन्द्र जायसवाल सचिव, हरेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, अरबिन्द भष्टाचार्य, आर0सी0 त्रिपाठी, डॉ0 घनश्याम दास गुप्ता एवं सम्बन्धित रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
सूचना विभाग भदोही द्वारा प्रसारित।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top