सांसदों के हंगामे पर राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात, कहा- दोषी सांसदों के खिलाफ होगी कार्रवाई
संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों के हंगामे को लेकर गुरुवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला की गुरुवार को बैठक हुई। उन्होंने हाल के सत्र के दौरान संसद में घटनाओं के दुर्भाग्यपूर्ण क्रम की समीक्षा की।
