मेरठ में साप्ताहिक बंदी के दौरान भी जाम से जूझते रहे लोग, बागपत रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर हुई परेशानी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मेरठ में दो दिन की राहत के बाद शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर बागपत रोड तक पर भीषण जाम लगा। दिनभर लोग जूझते रहे। विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों ने मुसीबत को और भी बढ़ा दिया था। रही सही कसर बारिश से पूरी हो गई। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी बेबस दिखाई दिए।
ट्रकों के आवागमन ने बढ़ाई परेशानी

रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर रूट डायवर्ज किया हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को जहां लोगों को राहत मिली, वहीं शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी जाम से दो चार होना पड़ा। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों के चलते भी लोगों ने परेशानी झेली। साथ ही बागपत रोड की ओर से आ रहे वाहनों ने भी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कुछ ऐसे ही हालात बागपत रोड पर भी देखने को मिले। थाने के पास टी-प्वाइंट पर जाम लगने के चलते वाहनों की कतारें एक ओर से मलियाना फ्लाईओवर तक पहुंच गई थी, वहीं दूसरी ओर फुटबाल चौराहे तक।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top