मेरठ : पुलिसकर्मियों की अभद्रता पर भड़के व्यापारी, किया चौकी का घेराव और जमकर नारेबाजी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मेरठ में फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मियों के व्यापारियों से अभद्रता करने पर बखेड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने हंगामा कर दिया। चौकी का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट पर शनिवार को हलवाई और एक-दो अन्य व्यापारी ने दुकान खोल रखी थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मियों को दुकानें बंद कराने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों से अभद्रता कर दी। इसकी सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, सुधाशु महाराज और अंकुर गोयल आदि भी पहुंच गए थे। उन्होंने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया भी पहुंच गए थे। उन्होंने किसी तहर मामले को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी में भी दुकान खुली हुई थी, जिसे बंद कराने के लिए कहा गया था। व्यापारियों ने कहा कि दुकानें या तो सभी जगह बंद कराई जाएं, या फिर किसी को रोका ना जाए। कहीं दुकानें खुली हैं, तो कहीं बंद। पुलिस की ऐसी सेङ्क्षटग नहीं चलेगी। हालांकि बाद में दुकानें बंद होने की बात पर समझौता हो गया। उधर, हंगामे की सूचना पर सुभाष बाजार, खंदग बाजार और बुढ़ाना गेट बाजार संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top