संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें -Ripe News-

Vishal Dubey
0
साइबर ठग ने एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए पीएसी जवान की पत्नी के खाते से 84 हजार रुपये पार कर दिए। श्याम नगर 37वीं नई पुलिस लाइन निवासी अरुण सक्सेना पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया की पत्नी पूजा का श्याम नगर की यूनियन बैंक ने खाता है। दो अगस्त को बैंक की पासबुक में इंट्री कराने के दौरान उन्हें जानकारी हुई कि 24 जुलाई से 2 अगस्त के बीच में उनके खाते से 84 हजार रुपये निकाले गए है। जिस निकासी की जानकारी नहीं होने पर उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत की। जिस पर उन्हें पता चला की एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए उनके खाते से रकम निकाली गई है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है।

प्रापर्टी पर जबरन कब्जे का आरोप 
चकेरी के लाल बंगला में पैतृक जमीन को केडीए से खरीदने की बात कहकर आरोपितों ने कब्जा कर लिया। अहिरवां निवासी नंद किशोर ने बताया कि उन्होंने 2020 में लाल बंगला के रहने वाले इंद्रपाल और उनके भाइयों से उनकी पैतृक जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इस जमीन पर सत्ता पार्टी से जुड़े एक शख्स ने कब्जा कर अपना बोर्ड लगा लिया। जब वह प्लाट के दाखिल खारिज के लिए लेखपाल से मिले तो उन्होंने भी काम नहीं किया। जिसके बाद से वह आलाधिकारियों के चक्कर काट रहे हंै।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top