धार्म‍िक पर्यटन के नक्‍शे पर भी उभरेगा लखनऊ, लक्ष्मणनगरी में तैयार हो रहा हनुमत धाम; देख‍िए खूबसूरत तस्‍वीरें -Ripe News-

Vishal Dubey
0
ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध लक्ष्मणनगरी में अब धार्मिक पर्यटन की ओर अग्रसर है। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक अलीगंज का हनुमान मंदिर है तो चौक में अली और बजरंग बली का अखाड़ा खास है। मनकामेश्वर उपवन घाट पर वाराणसी की तर्ज पर आरती हो रही है तो देवरहा घाट पर हनुमत वाटिका और हनुमत धाम धार्मिक पर्यटक का नया स्थल बन रहा है। सवा लाख हनुमान के प्रतीकों के साथ हनुमत वाटिका बरबस पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगी। लक्ष्मण नगरी में देवरहा घाट के पास श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर के जीर्णोद्वार में बनारस की काली मिट्टी से बनी खास ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। राजधानी में अपनी तरह के इस इकलौते नव निर्मित मंदिर का जीर्णोद्धार पिछले सात वर्षों से हो रहा है। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर हनुमत धाम के नाम से जाना जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top