कानपुर-झांसी रेल पटरी पर आगे दौड़ा ट्रैक्टर और पीछे आई मालगाड़ी, उरई स्टेशन पर मची अफरा-तफरी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
उरई रेलवे स्टेशन यार्ड के पास कर्मियों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कानपुर-झांसी रूट पर पटरी के ऊपर ट्रैक्टर-ट्राली को दौड़ता देखा गया। इस बीच पीछे से कानपुर की आरे से आ रही मालगाड़ी को आनन फानन रोका गया और जबतक रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रैक्टर-ट्राली समेत पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राली को पटरी पर देखे जाने से चंद मिनट पहले ही चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस गुजर गई थी। हालांकि रेलवे कर्मियों की सजगता से हादसा टल गया और करीब बीस मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रहने से रेल यातायात प्रभावित रहा।उरई रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच अचानक उन्होंने कानपुर-झांसी रेल रूट पर एक ट्रैक्टर-ट्राली को पटरियों पर दौड़ते देखा। इसपर कर्मचारी शोर मचाते हुए दौड़े और तत्काल स्टेशन पर इसकी सूचना दी। इसकी जानकारी स्टेशन पर होते ही अफरा तफरी मच गई और स्टेशन मास्टर ने ट्रैक पर कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी को रुकवाया। ट्रैक्टर-ट्राली को रेल पटरी पर दौड़ता देखकर लोग भी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और टैक्टर-ट्राली समेत चालक को पकड़ लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top