प्रधानमंत्री की योजना में शहीद पथ के पास औरंगाबाद खालसा मे 40 फ्लैट बनाए गए हैं। इसमें से 20 फ्लैट में बिस्तर का इंतजाम कर दिया गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को इन फ्लैट्स का उद्घाटन किया गया। संयुक्ता भाटिया ने बताया कि तीमारदारों को डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दो कमरे का फ्लैट किराए पर मिलेगा। इसमें किचन और बाथरूम की सुविधा भी होगी। नगर निगम यहां पर तखत और बिस्तर का भी इंतजाम करेगा।
महापौर ने उद्घाटन कार्यक्रम में दो तीमारदारों को कमरे की चाबी भी दी। उन्होंने कहा कि इसका अधिक लाभ पीजीआई में भर्ती होने वाले लोगों के परिवारीजनों को मिलेगा। वैसे कोई भी तीमारदार आकर रह सकता है। अभी तक मरीजों के परिवारीजनों को होटल या गेस्ट हाउस में रहना पड़ता था। जहां का किराया अधिक होता है ऐसे में यह फ्लैट मददगार साबित होंगे। उद्घाटन अवसर पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे। उनका कहना था कि इन फ्लैट्स से जरूरतमंदों को काफी लाभ मिलेगा। यहां सारी व्यवस्था कर दी गई है। महापौर ने बताया कुल 40 फ्लैट में 20 को तैयार कर दिया गया है इनमें बिस्तर लगा दिए गए हैं। एक कम्युनिटी किचन भी खोला गया है। यहां पर वह लोग खाना खा सकेंगे जो खाना बना नहीं सकते हैं। इसके अलावा किचन भी दिया गया है और बाथरूम भी है। ये पीजीआई से बहुत नजदीक है इसलिए पीजीआई में भर्ती लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा। मरीजों के परिजन यहां रह कर अपने मरीजों का आसानी से इलाज करा सकेंगे। इन फ्लैट्स का हर दिन का किराया डेढ़ सौ रुपए रखा गया है। जिसमें जीएसटी अलग से देना होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने समाजिक कार्यों के लिए ऐसे फ्लैट बनाने की योजना लाई थी जिसका फायदा अब दिखाई दे रहा है।
