उत्तर प्रदेश में बगावती तेवर अपनाकर भाजपा से अलग होने वाले ओम प्रकाश राजभर के बीते दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात चर्चा में रही है। इसके साथ ही अब एआइएमआइएम के साथ गठबंधन को लेकर नए सिरे से चर्चा ने जोर पकड़ा है। इस बाबत शनिवार को ओमप्रकाश राजभर वाराणसी में थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी से संबंधों को अभी बरकरार रहने को लेकर सियासी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआइएमआइएम से कोई मतभेद नहीं है। बताया कि अभी तक हम साथ चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। इस बाबत 27 अक्टूबर को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। बताया कि हम न अलग नहीं हुए हैं, इस बाबत कहीं से भी कोई संवादहीनता नहीं है। हम आपस में संपर्क में हैं। वहीं बातचीत के दौरान स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर चोट की। महंगाई और अन्य मामलों के साथ ही कहा कि बीजेपी को प्रदेश में बाढ़ की नहीं बल्कि अपने वोट की चिंता है।
