2023 तक पूरा हो जाएगा राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का निर्माण -Ripe News-

Vishal Dubey
0
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा। शासन ने हरियाणा की निजी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी देकर यह लक्ष्य तय किया है। निर्माण कार्य के लिए 101 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैैं। सबसे पहले प्रशासनिक ब्लाक का निर्माण होगा। शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट में विश्वविद्यालय, डिफेंस कारिडोर, धनीपुर मिनी एयरपोर्ट व ख्यामई औद्योगिक आस्थान को लेकर समीक्षा बैठक की।

बिजली विभाग के अफसरों को डीएम ने फटकारा 

डीएम ने डिफेंस कारिडोर में बिजली विभाग के अफसरों को उदासीन रवैये पर फटकार लगाई। कहा, यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। बिना देरी किए कारिडोर परिसर में 132 केवीए व 233 केवीए के विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। वन विभाग को तेजी से पौधारोपण करने को कहा। लंबित भूमि का भी किसानों से जल्द अधिग्रहण करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को बाकी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि ख्यामई औद्योगिक आस्थान के लिए ली गई भूमि पर यूपीएसआइडीए लेआउट तैयार करा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top