भदोही में यूपी सिडको के अधीक्षण अभियंता सहित दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल -Ripe News-

Vishal Dubey
0
चक गुमानी में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय घोटाले के मुख्य आराेपित यूपी सिडको के पूर्व अधीक्षण अभियंता सरोज श्रीवास्तव और अवर अभियंता एमपी सिंह को पुलिस ने गुरुवार को सुरियावां तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक अजय मिश्रा ने दोनों आरोपितों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां अदालत ने सुनवाई के बाद जेल भेज दिया।सुरियावां थाना क्षेत्र के चक गुमानी में वर्ष 2012-13 में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण शुरु कराया गया था। शासन की ओर से इसके लिए 13.50 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। शासन के निर्देश पर कराई गई जांच में बगैर काम कराए ही 23,56,159 का फर्जी भुगतान कर दिया गया था। इस मामले में सहायक अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव यूपी सिडको जौनपुर ने पूर्व अधीक्षण अभियंता सरोज कुमार, अधिशासी अभियंता डीएन सिंह, हिरालाल और अवर अभियंता महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सुरियावां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले की विवेचना करने के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को भेजी गई थी लेकिन वह जांच करने से इनकार कर दिया और फिर पूरी फाइल सुरियावां भेज दी। मामले की जांच उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि पूर्व अधीक्षण अभियंता और अवर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top