महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा -Ripe News-

Vishal Dubey
0
सपाइयों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासन में महंगाई के बेलगाम होने व भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगाए। वहीं, यात्रा के चलते शहर में जाम की स्थिति रही। जिससे लोग परेशान रहे।

सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को गंगनहर तहसील मार्ग पर एकत्र हुए। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साइकिल व बाइक पर सवार होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से यात्रा निकाली। इस दौरान पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। यह साइकिल यात्रा तहसील के सामने को होकर चर्च रोड से होते हुए मोहल्ला घोसियान, रामतलैया, जोगियान व मोहल्ला खेवान को होकर अशोक की लाट पर पहुंची। जहां अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद सरधना-बिनौली रोड से होते हुए दौराला गंगनहर पुल होकर दौराला रोड को चली गई। हालांकि, इस बीच यात्रा में सपा नेता अतुल प्रधान का पदाधिकारियों ने स्वागत भी किया। विजय राठी, ललित गुर्जर, शाहवेज अंसारी, अफजाल मलिक, नितिन कटारिया, अनमोल व राजीव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top