बहराइच में पांच करोड़ की स्‍मैक के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार, लग्‍जरी गाड़ियों से करते थे डिलीवरी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
एसयूवी से स्‍मैक की तस्करी करने वाले गिरफ्तार कर लिए गए। एसओजी टीम एवं रिसिया पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में 500 ग्राम स्मैक समेत हत्थे चढ़ गए। नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त तीन तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा लिया। पकड़े गए आरोपितों के पास चारपहिया लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है, जिससे स्मैक की डिलीवरी देने सभी जा रहे थे। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक शहर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्मैक की तस्करी कर युवा पीढ़ी को खोखला करने वाले तस्करों के श्रावस्ती जिले की सीमा से बहराइच में प्रवेश होने की जानकारी मिली थी। मामले को गंभीरता से लेकर एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह को तस्करों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। सर्विलांस से इस बात की जानकारी मिली कि स्मैक तस्कर रिसिया इलाके से होकर जा रहा है। सूचना पर सतर्क हुए एसओजी प्रभारी ने तत्काल रिसिया एसओ हेमंत गोंड के साथ टीम गठित कर बहराइच-श्रावस्ती कर सीमा स्थित कदियापुर गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्‍काल घेराबंदी कर कार को रोक लिया और तीन तस्‍कारों को पकड़ लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top