साइकिल रैली निकाल कर सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा -Ripe News-

Vishal Dubey
0
छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने 'यूपी का यह जनादेश' नारे के साथ साइकिल रैली निकालकर प्रदेश सरकार को 2022 में घेरने की तैयारी शुरू कर दी। मंहगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न व तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन किया।

साइकिल रैली भरूहना चौराहे से निकलकर संगमोहाल आदि रास्तों से होते हुए नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे के मैदान में पहुंची। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा के नेता एवं कार्यकर्ता छोटे लोहिया के रास्ते पर हैं। बीजेपी हर मोर्च पर विफल रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रही है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसको समाप्त करने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना अति आवश्यक हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top