सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर जनपद के तीनों तहसील क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ साइकिल लेकर सड़क पर उतरे। नेताओं ने साइकिल रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाया। सभी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए झूठे वादों से जनता को धोखे में रखने का आरोप लगाया। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
खलीलाबाद के सरैया बाईपास से निकली साइकिल रैली कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली समापन के दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा की पोल अब खुल चुकी है। जनता 2022 में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। मंहगाई और भ्रष्टाचार रोकने में भाजपा की सरकार विफल है। जनता की कमर टूट गई है। आजम खान के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया, प्रदीप सिंह सिसौदिया ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्षियों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, लोरिक यादव, कोमल यादव, एखलाक अहमद, परवेज अहमद, शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, अजीम खान, राहुल यादव बादल, महेंद्र यादव, विनोद यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे। मेंहदावल में भी चली साइकिल
