Palm Oil Price: पाम आयल के मूल्‍य में भारी कमी, अब इस कारण कम हुआ भाव -Ripe News-

Vishal Dubey
0
Palm oil price in Gorakhpur: पाम आयल के आयात पर प्रतिबंध हटने के बाद नेपाली पाम आयल थोक मंडी पहुंच गया है। वहां से आने वाले पाम आयल भारतीय कंपिनयों के तेल से करीब दस रुपये प्रति किलो सस्ता पड़ रहा है। मंगलवार को महेवा स्थित थोक मंडी में नेपाली पाम आयल 2050 रुपये टीना (15 किलो) तो भारतीय तेल 2170 रुपये टीना बिका। पाम आयल के आयात न‍िर्यात से प्रतबिंध हटने के बाद इसका मूल्‍य कुछ हुआ था, अब नेपाली पाम आयल बाजार में आने से इसका मूल्‍य और भी कम हो गया है। माना जा रहा है क‍ि पाल आयल का मूल्‍य अभी और कम होगा।

भारतीय तेल से प्रति किलो दस रुपये सस्ता पड़ रहा तेल

आठ कंपनियों का नेपाली पाम आयल स्थानीय बाजार में बिकते थे, लेकिन पिछले वर्ष मई में सरकार ने पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। मई में सरसों का तेल व रिफाइंड की तरह पाम आयल भी अपने उच्‍चतम कीमत (145 रुपये किलो) पहुंचा तो सरकार ने पाम आयाल के आयात से प्रतिबंध हटा लिया। यह सबसे सस्ता तेल होता है, इसलिए होटल, रेस्टोरेंट से लेकर भुजिया नमकीन और औद्योगिक उपयोग में इसी का इस्तेमाल होता है। नेपाल बार्डर नजदीक होने के कारण गोरखपुर एवं आसपास की मंडियों तक आसानी से पाम आयल पहुंच गया है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top